प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने जाने पर अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट ने शुभकामनाएं दीं

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने जाने पर अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट ने शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से भी ज्यादा है. इस सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70% है. दुनिया के 13 राष्ट्रप्रमुखों की लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति 6ठे और बोरिस जॉनसन 10वें नंबर पर हैं।

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने
द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 से अधिक होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी ! राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता चुने जाने पर उन्हें बेहद ख़ुशी है। कि प्रधानमंत्री के तौर पर अपना दूसरे कार्यकाल में श्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। वे वैश्विक नेता के तौर पर प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग मे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष जो बाइडन को भी पीछे छोड़ दिया है। मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है और वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मोदी की लोकप्रियता के कारण सम्पूर्ण विश्व में भारत की छवि भी उज्जवल हुयी है, उन्होंने कहा है कि मोदी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता चुने जाने पर देश का हर नागरिक गर्व की अनुभूति कर रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं ।
द मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक, मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैन्युअल लोपेज ओब्राडोर हैं. उनकी एप्रूवल रेटिंग 66% है। तीसरे नंबर पर इटली के पीएम मारिया द्रागी, चौथे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और 5वें पर ऑस्ट्रलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन हैं।
पिछले एक साल में पीएम मोदी की एप्रवूल रेटिंग हमेशा 70% से ऊपर ही रही है। अप्रैल के बाद से जुलाई तक पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70% से नीचे रही. हालांकि, अगस्त से फिर ये 70% से ऊपर बनी हुई है।
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की अंतरराष्ट्रीय टीम ने भी फोन पर बधाईयां देकर मिठाई बांटी यह ट्रस्ट स्वास्थ्य और पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है

Share This Article