बिलासपुर में दिन दहाड़े चाकू से गोद युवक की हत्या,2 आरोपी पुलिस हिरासत में 1 फरार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। तीन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर की है। यहां रहने वाले 23 साल के युवक हरिशंकर यादव पिता बबलू यादव की तीन लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी हैम हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं एक आरोपी के फरार होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। मामले में अपराध कायम कर के जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात हुई है। आरोपियों की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

Share This Article