थाना रतनपुर क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रतनपुर से हरीश माड़वा की ख़ास ख़बर-थाना रतनपुर क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
मामले के अनुसार 9 अक्टूबर 2021 को प्रार्थी विजय अग्रवाल साकिन- गांधीनगर
की रिपोर्ट दर्ज पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया था, जो दौरान विवेचना के चोरी गई मोटर
सायकल- हीरो पेशन प्रो क. CG 12 AL 0490 के संबंध में मुखबिर सूचना पर रवाना हुआ, विधिवत् कार्यवाही करते
दिनांक 12.10.2021 को आरोपी- राजू कुमार यादव पिता- रामलाल यादव उम्र 19 साल साकिन- मिट्ठू नवागांव
चौंकी-बेलगहना, थाना-कोटा जिला-बिलासपुर के कब्जे से उक्त चोरी गई मोटर सायकल कब्जे पुलिस लिया गया।
आरोपी पर अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share This Article