कौशिक बोले- धान खरीदी के लिए अब तक नहीं दिया बारदाना का आर्डर
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर सीएम की रेस में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए धान खरीदी को लेकर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से धान की खरीदी शुरू होनी है। उससे पहले प्रदेश सरकार ने अब तक जूट मिल को बोरे के लाट का आर्डर ही नहीं दिया है। इससे पता चलता है कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश की सरकार कितनी गंभीर है। श्री कौशिक ने कहा, जब समय पर बारदाने की खरीदी नहीं की जाएगी, तो इसका सीधा असर धान खरीदी पर भी पड़ेगा। जुट मिल कोलकाता को समय पर बारदाना के लिए। आर्डर देना जरूरी होता है, जिससे .
बारदाना की सही समय पर अपूर्ति हो सके। प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए हमेशा केन्द्र सरकार पर बारदाना आपूर्ति नहीं करने का कथित आरोप लगाती है, जो न्याय संगत नहीं है। प्रदेश सरकार हमेशा भ्रम फैलाकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है। किसी भी मुद्दे पर सरकार की नीति सही व स्पष्ट नहीं है। जिसके कारण प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जब 20 सितंबर का समय बीत गया है और अभी कुछ समय शेष है इसके बाद बारदाना का आर्डर विगत वर्ष की तरह अब नहीं दिया गया है।