तैश में आकर पत्नी ने पति को उतार मौत के घाट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तैश में आकर पत्नी ने पति को उतार मौत के घाट

कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात पत्नी ने चारपाई पर सोते हुए पति के सिर पर सिल पटककर व टांगी मारकर घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने सेामवार सुबह खुद ही पुलिस के पास पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार सारा पहाड़ पारा के रहने वाले 26 वर्षीय बेटे भूपेंद्र राजवाड़े का विवाह सारा मांजापारा की अनुराधा से दो साल पहले हुआ था। सालभर की एक बच्ची है। युवक रविवार देर शाम बाजार से घर लौटा था। उसकी हत्या की जानकारी उन्हें सोमवार सुबह तब हुई। जब दादा करणसाय घर पहुंचे। आंगन में चारपाई पर भूपेंद्र की लाश पड़ी थी। पत्नी अनुराधा गायब थी। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उसे गांव से बाहर जाते हुए देखा था। पति केे बाहर रहने के कारण होती थी नोकझोंक,मृतक भूपेंद्र सोलर फिटिंग का काम करता था। कुछ महीनों से जिले के बिहारपुर में रहकर सोलर फिटिंग कर रहा था। 15 से 20 दिन तक घर से बाहर रहता था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। इस बीच फोन में किसी के फोटो को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अनुराधा ने इसी वजह से भूपेंद्र की हत्या कर दी।आरोपी पत्नी ने हत्या के बाद खून के दाग मिटाए ,ग्रामीणों ने बताया कि अनुराधा ने रात में आंगन में सो रहे भूपेंद्र की हत्या करने के बाद घर में फैले खून के दाग को पोंछा मारकर साफ कर दिया था। वहीं मृतक के कपड़े भी बदल दिये। शायद वह पूरी रात कमरे में ही थी और भोर होते ही गांव से बाहर चली गई। पुलिस ने घर से खून लगे कपड़े, सिल, टांगी व अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

Share This Article