छग में शुक्रवार को कोरोना के 305 नए मरीज मिले….5 मरीज की मौत…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

छग में शुक्रवार को कोरोना के 305 नए मरीज मिले….5 मरीज की मौत…

 मनोज शुक्ला:-रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की  पहचान हुई वहीं 467 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।  राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 76 हजार 125 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 5 हजार 620 है। शुक्रवार को, कोरोना से एक और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 4, इसप्रकार  5 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 2 जुलाई को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 24 हजार 806 है।  स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी  देते हुए बताया कि  शुक्रवार को मिले 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 6, बालोद से 5, बेमेतरा से 2 , कबीरधाम से 0, रायपुर से 13, धमतरी से 15, बलौदाबाजार से 3, महासमुन्द से 3, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 19, कोरबा से 15, जांजगीर-चांपा से 34, मुंगेली से 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 0, सरगुजा से 6, कोरिया से 6, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 2, जशपुर से 4, बस्तर से 26, कोण्डागांव से 8, दंतेवाड़ा से 12, सुकमा से  29, कांकेर से 15, नारायणपुर से 6, बीजापुर से 39 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं। 



Share This Article