छग: विद्युत् विभाग की बड़ी लापरवाही, दुकान पर गिरा हाईटेंशन तार, गर्भवती महिला की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

छग:विद्युत् विभाग की बड़ी लापरवाही, दुकान पर गिरा हाईटेंशन तार, गर्भवती महिला की मौत

राजेश देवांगन–कवर्धा- शहर के साधना नगर में हाईटेंशन तार गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला अपनी किराना दुकान पर बैठी थी. इसी दौरान बिजली का तार दुकान पर गिर गया. करंट की चपेट में आने से महिला की जान चली गई. वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है.दरअसल, गर्भवती महिला ईश्वरी चतुर्वेदी अपनी किराने की दुकान पर शाम को बैठी हुई थी. अचानक उनकी दुकान के ऊपर बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया. जिससे पूरे दुकान में करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. दुकान पर महिला अकेली थी.अगर दुकान में ग्राहक रहते तो शायद और लोगों की जान जा सकती थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई है. यह घटना शहर के साधना नगर खुटू रोड की है.घटना के बाद विद्युत विभाग को जानकारी दी गई. उसके बाद भी विभाग के कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. घंटों हाईटेंशन तार सड़क पर पड़ा रहा. मौके पर लोग आने जाने वालों को टूटे तार की जानकारी देते रहे,नहीं तो करंट की चपेट में राहगीर भी आ सकते थे. जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तब जाकर विभाग की टीम ने पहुंचकर हाईटेंशन तार को पोल से जोड़ा.

Share This Article