अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए सूची…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए सूची…

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के कलेक्टर का ट्रांसफर हो गया है. इसके साथ ही कई आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. नए ट्रांसफर आदेश से कुल 29 आईएएस प्रभावित हुए हैं.


सौरभ कुमार रायपुर कलेक्टर बनाये गए हैं. रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन नए डीपीआर बनाये गए हैं.

वहीं डीपीआर तारन प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे. पदुम सिंह एल्मा धमतरी कलेक्टर होंगे. रानू साहू को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है.

बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है. बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है.

जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर और अजीत बसंत को मुंगेली कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है.

Share This Article