जन्मदिन की पार्टी पड़ोसी को नही आयी रास, दो पक्षो में हुआ खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत दूसरे पक्ष के लोगों को आई गंभीर चोट

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व पार्षद के राजनैतिक हत्या की पूर्व में भी की जा चुकी है साजिश

दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व पार्षद को पीड़िता ने न्यायालय में पहचाने से कर चुकी है इंकार

मुगेली। बीती रात मुंगेली शहर भीतर जन्मदिन मना रहे लोगो के साथ पड़ोसी परिवार के लोगो के बीच खूनी संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई। पूरे घटनाक्रम के बाद तात्कालिक कोई बीच बचाव तो नही हो पाया घटना के बाद अब इसे राजनैतिक रंग दिया जा रहा है जबकि यह विवाद की स्थिति जो भी कारण से बनी घटना घायलों का इलाज तो बात की बात जैसे हो गया अब लोग पुराने घटनाक्रम को जोड़ इस घटना को भी राजनैतिक नजरिए से जोड़ कांग्रेस और भाजपा के बीच की लड़ाई बता रहे हैं जबकि घटना त्वरित बातचीत गालीगलौज के मद्देनजर हुई है इस मामले को राजनैतिक रंजिश से जोड़ा जाना ठीक नही। बहरहाल पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दी गई जिस पर मुलाहिजा के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।

बता दें जन्मदिन की पार्टी युवा लोगो के ही बीच मनाई जा रही थीं यहाँ कोई महिला नही रही बावजूद महिला से मारपीट हुई है तो इसकी सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए।

इसके अलावा इस विवाद में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस सूत्र के अनुसार मुंगेली शहर के गर्ल्स स्कूल मारवाड़ी मुक्तिधाम के समीप दो पक्षों में खूनी संघर्ष की घटना जन्मदिन मनाने के दौरान हुई। घटना में एक पक्ष के परदेशी सोनकर ने पुलिस से शिकायत की है जिस पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

सूत्र ने बताया कि बीती रात्रि पूर्व पार्षद बिज्जु आर्य अपने डेयरी फार्म में परिजनों, साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा था। जिनसे पास में रहने वाले परदेशी सोनकर से शोरशराबा के चलते विवाद की स्थिति बनी। जिसके बाद दोनों पक्षो में मारपीट हुई। इस विवाद में पूर्व पार्षद विज्जु आर्य और उसके भाई को गंभीर चोंट आने से अस्पताल में भर्ती किया गया। एक अन्य साथी विनोद यादव पर भी हुए वार से हाथ की हड्डियां टूट गयी। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल पूर्व पार्षद विज्जु आर्य समेत अन्य लोगों का मुलायजा कराया गया। घटना के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है और एक का हाथ संभवतः टूट गया है।

कई बार विरोधियों द्वारा पूर्व पार्षद बिज्जू आर्य के लिए की जाती रही कोशिश

बता दें बिज्जु आर्य जो कि कम उम्र में ही लोकप्रिय होने के चलते वार्ड का प्रतिनिधित्व किया पार्षद बना। पूर्व में पूर्व पार्षद को दुष्कर्म के मामले में फसाने की कोशिश की गई जिसके चलते लंबे समय तक लोगो से दूर रहना पड़ा था बाद में पीड़िता द्वारा पूर्व पार्षद को न्यायालय में पहचानने से भी इनकार किया जा चुका है। मगर चंद राजनैतिक दुकानदारी चलाने वाले कुछ विघ्नसंतोषी लोग अभी भी पूर्व पार्षद विज्जु की सक्रियता को पचा नही पा रहे है और समय समय पर किसी भी आपराधिक अथवा अन्य मुद्दों पर उलझाने भरपूर कोशिश कर रहे हैं। बहरहाल बीती रात हुई घटना एक तात्कालिक विवाद के बाद खूनी संघर्ष के रूप में परिणित हो गई। जिसे राजनैतिक नजरिए से देखा जाना ठीक नही। जन्मदिन मनाने के दौरान बिज्जु आर्य सहित परिवार के लोग व अन्य सहयोगी साथियों द्वारा जन्मदिन मनाया जा रहा था संभवतः कोलाहल के चलते यह घटना घटित हुई।

Share This Article