स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- केंद्र की नीतियों के चलते हमारे पास वैक्सीन नहीं है…

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- केंद्र की नीतियों के चलते हमारे पास वैक्सीन नहीं है…

मनोज शुक्ला:रायपुर-छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण पूरी तरह बंद हो गया है। टीकाकरण बंद होते ही राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, वैक्सीनेशन नहीं हो पाने का एकमात्र कारण यह है कि देश में वैक्सीन ही नहीं है। केंद्र सरकार को वैक्सीन बनाने के काम में जो तेजी पहले दिखानी चाहिए थी, वह अब जाकर शुरू हुआ है। जब महीने में 20 करोड़ वैक्सीन मिलने लगेगी तब तो इस काम में कुछ तेजी आएगी। ऐसा चला तो फिर 7 महीने के भीतर वैक्सीनेशन हो सकेगा। अभी की स्थिति में 8 से 8.5 करोड़ वैक्सीन ही देश में बन रही है। सिंहदेव ने कहा, कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि अन्त्योदय और बीपीएल वाले कम आ रहे हैं, इसलिए यह प्रभावित हो रहा है। सच यह है कि इन वर्गों से अधिक लोग आ रहे हैं। सबसे कम फ्रंटलाइन वर्कर आ रहे हैं। जितने टीके उपलब्ध हैं उसमें से सभी लग रहा है। सिंहदेव ने कहा, यहां दिक्कत केवल एक बात की है कि हमारे पास वैक्सीन नहीं है। वैक्सीन का वितरण केंद्र सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। ऐसा करना भी चाहिए, लेकिन जितनी वैक्सीन 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को मिलनी चाहिए, उतनी नहीं दे रहे हैं। वे राज्य सरकारों को कुल उत्पादन का केवल 25% ही दे रहे हैं। शेष में से 25% बिजनस पर्सन को और 50% अपने पास रख रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 45+ वाले 77% लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब समय आ गया है कि जो वैक्सीन 45+ लोगों के लिए स्टोर में रखी हुई है, उसे अन्य को लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अब भेद खत्म करते हुए एक जगह वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए जिसमें से जो पहले आए, उसे लगे। उन्होंने कहा कि जनवरी में टीकाकरण शुरू हुआ था। उसी समय टीके का उत्पादन बढ़ाने का काम शुरू हो गया होता तो यह दिक्कत नहीं आती। अब जब वैक्सीन उपलब्ध होगी तो टीकाकरण सुचारु रूप से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया, 18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक वैक्सीन की 7 लाख 97 हज़ार 110 डोज प्राप्त हुई है। इसमें कोवैक्सिन के 1.5 लाख डोज 1 मई, कोवीशील्ड वैक्सीन के 3.5 लाख डोज 8 मई को और 2 लाख 97 हजार 110 डोज 15 मई 2021 को मिले थे। बताया गया कि इसमें से अब तक 7 लाख 89 हजार 690 लोगों को टीका लगाया जा चुका है इधर केंद्र सरकार प्रायोजित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। हालांकि अब इन केंद्रों पर भीड़ पूरी तरह से छंट चुकी है। जनवरी 2021 से लेकर अब तक 22 खेपों में 72 लाख 22 हजार 810 डोज कोवीशील्ड वैक्सीन की प्राप्त हुई है। वहीं जनवरी से अब तक 08 खेपों में 05 लाख 66 हजार 300 डोज कोवैक्सिन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 77 लाख 89 हजार 110 डोज प्राप्त हुई है।

Share This Article