केवल शो रूम वाली ही दुकानें खुलेंगे ,, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

केवल शो रूम वाली ही दुकानें खुलेंगे ,, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजेश देवांगन,, कोरबा,,कारोबारियों की ओर से लगातार आ रही मांगों के कारण जिला प्रशासन ने मंगलवार को शोरूम खोलने के लिए भी अनुमति दे दी है। यह कारोबार पांच बजे तक चलेगा। शर्तों के अधीन प्रशासन ने स्टैंड-एलोन शो-रुम के संचालन की अनुमति दी है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जो शर्त निर्धारित किए गए हैं, उसमें शो-रुम का संचालन रविवार को छोड़कर अन्य दिवस में शाम पांच बजे तक ही किया जा सकेगा।

लेकिन उपरोक्त आदेश की कंडिका सात के अधीन स्थापित बाजारों में सम-विषम नियमानुसार क्रम का पालन अनिवार्य होगा। शो-रुम परिसर में निःशुल्क वितरण अथवा विक्रय के लिए मास्क तथा शो-रुम में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहको के उपयोग के लिए सैनिटाइजर रखना तथा लोगो में जागरूकता के लिए शो-रुम परिसर में पोस्टर या बैनर लगाना अनिवार्य होगा। निर्धारित शर्त अनुसार शो-रुम में कार्यरत सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन कराना आवश्यक होगा।

Share This Article