रायपुर पुलिस की कार्यवाही 28 बोतल के साथ एक आरोप गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर पुलिस की कार्यवाही 28 बोतल के साथ एक आरोप गिरफ्तार

मनोज शुक्ला,,रायपुर,,राजधनी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे अवैध शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली की एक व्यक्ति कोटा के पास खड़े होकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है, जिसे तत्काल पुलिस की टीम बनाकर शराब बिक्री की जगह भेजा गया। जहां से पुलिस ने तमेश ठाकुर को गिरफ्तार किया और 28 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 52 हज़ार रुपए है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के पास शराब क्रय कराने हेतु अपना पॉइंटर भेजा गया। व्यक्ति द्वारा पुलिस के पॉइंटर को शराब देने के दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़ा गया।पुछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तमेश सिंह ठाकुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तमेश से शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, परंतु उसके द्वारा शराब बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपित तमेश सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28 बाॅटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी कीमत 52,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपित के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 75/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया

Share This Article