ईदगाह मस्जिद में युवकों ने पढ़ा हनुमान चालीसा लगाए जय श्री राम के नारे मचा बवाल…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

3-नवम्बर,2020

मथुरा-{सवितर्क न्यूज़} ईदगाह मस्जिद में युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के नारे उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन इलाके की ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अभी हाल ही में नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब गोवर्धन में चार युवकों द्वारा बरसाना रोड स्थित ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आ गया. गोवर्धन के ही रहने वाले 4 युवक सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर ईदगाह परिसर में पहुंचे और हनुमान चालीसा पढ़कर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि मथुरा को हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और ऐसे में किसी भी समुदाय के व्यक्तियों को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article