लोरमी जमकोर मार्ग पर मिली लाश की शिनाख्त मृतक बेमेतरा निवासी,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली लोरमी मार्ग पर जमकोर और उमरिया के बीच सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच युवक की लाश की पहचान बेमेतरा निवासी सौरभ दुबे के रूप में हुई है आप को बता दे किमंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक की लाश को देखी थी , जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयने के बाद पाया कि मृत युवक के शरीर के अन्य हिस्सों में भले ही चोट के निशान नहीं थे लेकिन उसके गले के पास कुछ ऐसे निशान मिले जिससे प्रथम दृष्टि मामला हत्या का जान पड़ रहा है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक बेमेतरा नवागांव घोघरा निवासी राम गोपाल दुबे का पुत्र सौरभ दुबे हैनवागांव से युवक जम कोर कैसे पहुंचा या फिर उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंक दी गई है, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है । मंगलवार को मुंगेली में बड़ी रैली होने से पुलिस इसमे व्यस्त रही इस कारण से जांच की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई ।उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पुलिस मामले की जांच में तेजी लाएगी जिससे मामले का खुलासा हो सके । इससे पहले भी इसी तरह खेत में एक महिला की लाश मिली थी जिसमें काफी कोशिशों के बाद भी आज तक पुलिस हत्यारों का सुराग तक नहीं लगा पाई । उस मामले में तो मृतक की पहचान तक नहीं हो पाई थी, लेकिन ताजातरीन मामले में मृतक की पहचान सौरभ दुबे के रूप में होने के बाद उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही उसके हत्यारों तक पहुंच जाएगी।

Share This Article