बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर– बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पुजा विधानी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं

बिलासपुर में बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यूनियन बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे राष्ट्र के आर्थिक विकास, व्यापारिक प्रगति और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक बताया।

श्री साहू ने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है और देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूत करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला ने भी अपने विचार रखे और बजट की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला।

यूनियन बजट पर प्रेस वार्ता में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित यूनियन बजट प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं को देश के आर्थिक विकास और आम जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ बुनियादी ढांचे, रोजगार, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और इसे गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बजट को दूरदर्शी और समावेशी बताते हुए इसकी सराहना की।

सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

बिलासपुर – केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This Article