छग में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर संशय

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर संशय

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने को लेकर संशय पैदा हो गया है. इसकी बानगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान से मिलती है, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र वैक्सीन दिला दे, हम तैयार है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बिना तैयारी के टीकाकरण अभियान की घोषणा कर दी है. राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को 25-25 लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए हैं, लेकिन वैक्सीन कब मिलेगी, इसकी जानकारी नहीं है. सवाल यही है कि अगर वैक्सीन मिलेगी ही नहीं तो एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों को किस तरह से टीका लगाया जाएगा.बता दें कि भारत में 1 मई से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है. इस चरण में 18 साल से 45 साल के बीच के लोगों को टीका लगेगा. इस टीकाकरण अभियान में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है. इसके लिए 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) या फिर आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

Share This Article