मुंगेली : जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव एवं सक्रिय पार्षद असलम खान के अथक प्रयासों से सुभाष वार्ड क्रमांक 3 एवं महामाई वार्ड क्रमांक 4 में विशाल बोर का खनन कराया गया।


ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के कारण सुभाष वार्ड व महामाई वार्ड में पानी की भारी किल्लत हो रही थी। वार्डवासियों की इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु दोनों पार्षदों ने अपने पार्षद मद से बोर खनन का कार्य कराया। मोटर पंप, पाइप, स्टार्टर एवं अन्य सामग्री भी पार्षद मद से ही लगाई जाएगी, ताकि सभी वर्गों को भरपूर पानी मिल सके। सोनार पारा क्षेत्र जोगी गली में बोर कराया गया है।
इस कार्य से दोनों वार्डों के निवासियों में अत्यंत हर्ष एवं खुशी का माहौल है। हर तरफ चर्चा का विषय है कि जनहित के मुद्दों में दोनों पार्षदों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है।

इस नवीन बोर खनन के साक्षी नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, अध्यक्ष सूरज सोनी, महामंत्री मन्नू लाल श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद सरस्वती सोनी, अनिल जोगी, दशरथ सोनी, हरिकृष्ण सोनी, सीरिया यादव, अशोक यादव, लक्ष्मी सोनी,दीपक सोनी, अर्जुन सोनी, राहुल सोनी, अश्वनी ठाकुर, बट्टू सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



