पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब : ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण आज 6 दिसम्बर को शाम साढ़े सात बजे से

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब : ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण आज 6 दिसम्बर को शाम साढ़े सात बजे से

रायपुर 6 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव रेडियो पर आज रविवार 6 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे।
श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों द्वारा एक साथ इस कार्यक्रम को रिले किया जाएगा।

Share This Article