चौहान टाउन भिलाई में नवोदय पैनल की ऐतिहासिक जीत, कृष्ण बहादुर सोनी बने अध्यक्ष

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई।
चौहान टाउन भिलाई में हुए संगठनात्मक चुनाव में नवोदय पैनल ने प्रचंड बहुमत के साथ बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में श्री कृष्ण बहादुर सोनी ने भारी मतों से जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जनता ने उन्हें स्पष्ट बहुमत देकर अपने विश्वास और समर्थन की मुहर लगाई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह जीत नवोदय पैनल की नीतियों, कार्यशैली और जनसंपर्क का परिणाम है। चौहान टाउन की जनता को उम्मीद है कि नवोदय पैनल टाउन के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा।

चुनाव परिणाम के बाद नवोदय पैनल के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और जीत का जश्न मनाया। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण बहादुर सोनी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और चौहान टाउन के विकास को प्राथमिकता देंगे।

Share This Article