भिलाई में विवाहिता पर जानलेवा हमला, पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

  भिलाई 3 । आपसी रंजिश और दहेज प्रताड़ना के चलते एक विवाहिता पर उसके ही पति मोरारी राधारमन और ससुराल पक्ष ने जान से मारने की कोशिश की है। मामला बेहद गंभीर बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, बिरगांव निवासी महिला की शादी 24 अप्रैल 2024 को उमदा, निवासी मोरारी राधारमन देवांगन पिता मोहनलाल देवांगन से भिलाई-3 में हुई थी।

ससुराल वालों ने धोखा धडी करते हुए अपने नपुंसक बेटे की शादी दहेज के लिए महिला से करवाई, विवाह के बाद से ही महिला को उसके पति मोरारी राधारमण व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार मारा-पीटा गया और कमरे में बंद करके रखा गया। आरोप है कि पहले भी पीड़िता को गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की गई है। 

पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद काउंसलिंग हुई। लेकिन प्रताड़ना थमी नहीं। इसके बाद आरोपी पति मोरारी राधारमण व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
FIR: 0089, दिनांक 14/09/2024, BNS 85,

हाल ही में, 12 नवंबर 2025 को जब पीड़िता भिलाई-3 कोर्ट में केस की तारीख के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में उसके पति और ससुराल वालों ने उसे वाहन से टक्कर मार दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह “दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया हमला” था।

महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं और अब उसकी जान को वास्तविक खतरा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। यह घटना फिर से दहेज उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से जुड़े सवालों को कटघरे में खड़ा कर रही है।

सवाल यह है कि कब तक महिलाएं दहेज और हिंसा की शिकार होती रहेंगी, और कब उन्हें न्याय की गारंटी मिलेगी?

Share This Article