आवारा कुत्तों का आतंकः 2 साल की बच्ची को बुरी तरह काटा, सिर में आई गंभीर चोट, नाजुक हालत में इलाज जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे बिरगांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। यहां के गाजी नगर में मासूम 2 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह काटा। जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई है। बच्ची को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

2 साल की बच्ची को बुरी तरह काटा,

मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना 10-15 लोग कुत्तों के काटने से अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं मामले को लेकर नगर निगम गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। निगम के पास कुत्तों को पकड़ने की सुविधा नहीं है।

बच्ची सिर में आई गंभीर चोट,

वहीं नसबंदी अभियान पूरी तरह ठप हो गया है। आलम यह है कि, कई बार अस्पतालों में इंजेक्शन तक नहीं मिलते है।

Share This Article