8.17 करोड़ की लागत से बनेगा नगर पालिका का नया कार्यालय भवन, नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की राशि

Jagdish Dewangan
1 Min Read

मुंगेली 26 जून 2025// राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आठ करोड़ 17 लाख 31 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article