मरवाही उपचुनाव में रविन्द्र सिंह को मिली प्रचार की अहम जिम्मेदारी!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह को गौरेला ब्लाक के लालपुर क्षेत्र की दी गई जवाबदारी!

22-अक्टूबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़} आगामी दिनों में होने वाले मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है जिसके अंतर्गत प्रदेश के मुख्य मंत्री भुपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुशंसा पर रविन्द्र सिंह ठाकुर को गौरेला ब्लाक के लालपुर क्षेत्र की जवाबदारी दिया गया है उनके कार्य कुशलता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनकी जवाबदारी तय किया है।
कांग्रेस नेता रविन्द्र सिंह छाॅत्र जीवन से ही युवा राजनीति से सक्रिय रहे है। बिलासपुर नगर निगम के पार्षद व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रुप में इनकी मजबूत संगठनात्मक शक्ति को देखते हुए मरवाही के कांग्रेस प्रत्याशी के के ध्रुव के पक्ष में प्रचार प्रसार कर कर जिताने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई है।

Share This Article