नए कलेक्टर कुन्दन कुमार का विकास का बिगुल: मास्टर प्लान से बुनियादी सुविधाएँ होंगी निखरी, नया मास्टर प्लान तैयार

राजेंद्र देवांगन
2 Min Read

मुंगेली। छत्तीसगढ़

मुंगेईली के नवागंतुक कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्रेस वार्ता में जिले के लिए व्यापक मास्टर प्लान की रूपरेखा पेश की। इसमें नगर क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण, जीर्ण नालियों का पुनर्निर्माण, बिजली आपूर्ति की मजबूती व पेयजल व्यवस्था के सुधार शामिल हैं।

जल संरक्षण पर विशेष जोर

कलेक्टर कुमार ने जल संकट से निपटने के लिए वाटर रिचार्जिंग सिस्टम, वर्षा जल संचयन संरचनाएं और सार्वजनिक प्याऊ घरों की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

कानून-व्यवस्था, नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखें, नशा मुक्ति कार्यक्रमों को सहयोग दें और महिला सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाएं।

कौशल विकास में युवाओं-महिलाओं को आगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुँचाने के उद्देश्य से कुन्दन कुमार ने युवाओं व महिलाओं के कौशल विकास पर फोकस किया। इससे स्वरोजगार व नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

शिक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता

प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे—इन चार क्षेत्रों को महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में गुणवत्ता सुधारने व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने पर विशेष काम होगा।

प्रशासनिक बैठक और मीडिया संवाद

मनियारी सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव एवं स्थानीय मीडियाकर्मियों ने भाग लिया, जहां योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

Share This Article
राजेंद्र देवांगन (प्रधान संपादक)