वैलेंटाइन डे पर युवती ने ठुकराया प्रेम निवेदन तो एक तरफा प्यार के शिकार आशिक ने खुद को लगा ली आग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।वैलेंटाइन डे के साइड इफेक्ट भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी अपसंस्कृति के नतीजे में पेंड्रा में एक युवक ने खुद को आग लगा ली , जो किसी युवती से प्रेम करने का दावा करता है । उसके लिए इस प्रेम दिवस पर उस युवती की सहमति किसी भी अन्य चीज से सबसे बड़ी है। पेंड्रा में उस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आग की लपटों से घिरा एक युवक अचानक एक कपड़े के शोरूम में घुसकर इधर-उधर भागने लगा। वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर पेंड्रा में हुए इस लोमहर्षक घटना के पीछे एक तरफा प्यार को वजह बताया जा रहा है।
एक युवती ने जब संजय के प्यार को ठुकरा दिया तो उसने जमकर शराब पी और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। किसी मानव बम की तरह वह जलता हुआ इधर-उधर भागने लगा , जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई । जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह एक कपड़े की दुकान में घुस गया जिससे पूरी दुकान में आग लगने की आशंका गहरा गई। संजय ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह जिस युवती से प्रेम करता था वह इसी कपड़ा दुकान में काम करती है। शनिवार शाम को वह शराब पीकर वहां पहुंचा और फिर राय पेट्रोल पंप के पास खुद को आग लगा ली। इसके बाद वह उसी कपड़ा दुकान में घुस गया जहां उसकी कथित प्रेमिका काम करती है।

Share This Article