Hotel rasoi#lock निगम ने शहर के आलीशान होटल को किया सील जाने क्या थी वजह…..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर/मंगलवार को निगम अमले ने तारबाहर थाना स्थित रसोई इन हॉटेल को सील कर दिया है। शहर में ऐसे कई संस्थान है जो नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं जिस पर निगम प्रशासन अब शक्ति बरतते हुए कमर कस ली है। आपको बता दें तारबाहर स्थित रसोई इन होटल का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा था, यहां नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया गया था, जिसकी शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने होटल प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किया। पर प्रबंधक के कान में जूं तक नहीं रेंगी, जिसे देखते हुए निगमायुक्त प्रभाकर पांडे के आदेश पर निगम का अतिक्रमण दस्ता तार बाहर स्थित रसोई इन होटल पहुंचा और सील करने की कार्यवाही की,मिली जानकारी के अनुसार रसोई इन होटल का निर्माण नियम विरुद्ध कर इसे बेजाकब्जा कर बनाया गया था जिसे देखते हुए निगम द्वारा नोटिस जारी कर 6 लाख की राशि जमा करने कहा गया पर प्रबंधन ने कोई जवाब नही दिया, इसके अलावा सुरक्षा के कोई इंतेजाम नही होने और उचित मापदंड नहीं होने के कारण रसोई इन होटल को सील कर दिया गया है। वही निगम द्वारा की जा रही सील करने की कार्यवाही के दौरान प्रबंधक ने दबाव बनाने का भी प्रयास किया पर अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा और निगम की टीम ने रसोई इन होटल को सील कर दिया है और पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article