“दलित परिवार पर हमला, थाने में सुनवाई नहीं तो ट्रॉली में भर गृहस्थी लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस”

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के झलवासा गांव में एक दलित परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। थाने में न्याय न मिलने से हताश होकर पीड़ित परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना सामान भरकर एसपी ऑफिस पहुंचा और धरने पर बैठ गया।

घटना के मुख्य बिंदु:

  • 16 अप्रैल की रात खेत पर हमला, डंडों व पत्थरों से 5 लोग घायल
  • आरोपियों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और घर खाली करने की धमकी
  • थाने में FIR दर्ज नहीं होने पर परिवार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से किया पलायन
  • रास्ते में ट्रैक्टर खराब, सड़क किनारे बिताई रात
  • एसपी कार्यालय के बाहर चूल्हा जलाकर किया धरना
  • एडिशनल एसपी ने दिया जांच का आश्वासन, तब जाकर धरना समाप्त

पीड़ित परिवार की गुहार है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि न्याय मिले और आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article