Indore Crime News : पत्नी ने की पति द्वारा गाली गुफ्तार कर मारपीट करने की शिकायत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

MP / इंदौर। थाना सांवेर में पीड़िता स्वेता मराठे ने पति के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज की शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में पीड़िता के बताए अनुसार उसकी सात साल पहले – दीपक मराठा, पिता – विलास मराठा से 2019 में गंधर्व हुआ। 1 वर्ष बाद 2020 में उनकी एक पुत्री हुई। जिसके बाद उसके पति का व्यवहार बदलने लगा।  वह रोज शराब पीकर आता और गलत लांछन लगाकर गाली गलौज, मारपीट करता था।

कभी – कभी झगड़ा इतना आक्रामक हो जाता था कि पति द्वारा सिगरेट से जला देना, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। घर से बाहर नही जाने की हिदायत देते हुए, पुत्री को भी जान से मारने की धमकी देते रहता है। परिजनों  द्वारा समझाइश के बाद भी, उसकी आदतों में कोई सुधार नही आया। 

वही 22 मार्च को रात्रि में फिर वह शराब पीकर आया और रेखा भाभी से क्यों बात करता है, कहते हुए मारपीट करने लगा। आए दिन मारपीट, गाली गलौज व लांछन से मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान होकर, थारवी सर्व नारी कल्याण समिति की संगीता लश्करी के माध्यम से थाना में शिकायत दर्ज कराई।

Share This Article