छत्‍तीसगढ़ ACB-EOW की रेड: बीजापुर में सहायक आयुक्‍त आनंद सिंह के ठिकानों पर फिर छापा, दस्‍तावेजों की जांच में जुटी टीम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के मामले में घिरे सहायक आयुक्त आनंद सिंह के घर पर आज 12 मार्च को सुबह से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि बीते रविवार 9 मार्च को भी ACB और की टीम ने सहायक आयुक्त आनंद सिंह के घर पर छापा मारा था। हालांकि, उस समय आनंद सिंह घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण उनके मकान को सील कर दिया गया था। इसके बाद आज टीम ने फिर से उनके घर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है।

बस्तर संभाग में हुई बड़ी छापेमारी

रविवार को की संयुक्त टीम ने बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान सहायक आयुक्त आनंद सिंह के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान के साथ-साथ उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित अन्य मकानों पर भी छापा मारा गया था।

सुकमा में भी हुई कार्रवाई

ACB और EOW ने पहले सुकमा के सस्‍पेंड डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) सहित अन्‍य कई कारोबारियों के घर भी रेड मारी थी। रायपुर से एक विशेष टीम बस्तर संभाग भी भेजी गई थी।

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जारी

सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते ACB और EOW की टीम लगातार जांच कर रही है। अब तक की गई कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है और इसकी जांच पूरी गोपनीयता के साथ की जा रही है।

Share This Article