कलेक्टर डाॅ.मित्तर ने आज शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने शहर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का किया सघन निरीक्षण
कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देश

बिलासपुर 28 जनवरी 2021। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होने कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने निर्माणाधीन तिफरा फ्लाईओव्हर, व्यापार विहार में स्मार्ट सड़क, राजेन्द्र नगर में निर्माणाधीन बाल उद्यान, प्लेनेटोरियम और बंधवा तालाब सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने फ्लाई-ओव्हर के निर्माण की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गति लाते हुए इसका निर्माण जल्द पूर्ण करें। रेल्वे के साथ आ रही तकनीकी बाधा को शीघ्र निराकृत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन व्यापार विहार सड़क निर्माण कार्य को देखा और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने ड्रेन में स्लैब डालने के निर्देश दिये। उन्होंने महाराणा प्रताप चैक से लेकर भारतीनंदन चैक तक सड़क का मुआयना किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि व्यापार विहार सड़क का कार्य 15 प्रतिशत बाकी है। कलेक्टर ने इस कार्य को एक माह में पूर्ण करने कहा। व्यापार विहार में निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम का भी कलेक्टर ने मुआयना किया। स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि यह प्लेनेटोरियम 200 सीटर होगा। इसमें दो लेक्चर हाॅल, आॅफिस रूम एवं कैफेटेरिया बनाया जा रहा है। साथ ही बाहर गार्डन में अर्बन फाॅरेस्ट भी निर्मित किया जाएगा। कलेक्टर ने यहां फलदार एवं फूलदार पेड़ जैसे जामुन, जाम, नीम, शीशम, बरगद, पीपल के साथ-साथ अमलतास के पौधे लगाने कहा।

उन्होंने कहा कि पौधे उचित तरीके से लगाएं। उन्होंने प्लेनेटोरियम का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करने कहा जिससे कि शहरवासियांे के लिये यह उपयोगी साबित हो सके। कलेक्टर ने प्लेनेटोरियम के बाहर बनाये जा रहे गार्डन एवं तालाब का भी जायजा लिया और निर्देश दिया कि इस कार्य को भी जल्द पूरा करें। कलेक्टर ने राजेन्द्र नगर में एक करोड़ 25 लाख की लागत से बनाए जा रहे नेहरू बाल उद्यान का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस गार्डन में वाटर फाॅल, पेरीफेम फाउन्टेन, बैम्बूलाईटिंग, प्लांटेशन, किड्स जोन एवं पाथवे का निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर ने हेमू नगर में स्थित बंधवा तालाब के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि तालाब का सौंदर्यीकरण 5 करोड़ की लागत से पब्लिक प्राईवेट पाटर्नरशीप मोड से किया जा रहा है। कलेक्टर ने पूरे क्षेत्र का बारीकी से देखा। यहां पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, प्ले जोन, ओपन जिम, बोट प्लेटफार्म, बोटिंग, फूड स्टाॅल जैसी अन्य सुविधाएं शहर के नागरिकों को देने की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने यहां सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र करने कहा। उन्होंने व्यवस्थित पार्किंग, पाथवेे में लाईटिंग, पिचिंग, डिसिल्टिंग के साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article