रायगढ़: पहाड़ मंदिर में भीषण आग से मचा हड़कंप, देर रात कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ में भीषण दावानल से मचा हड़कंप, पहाड़ मंदिर में रातभर जलती रही आग

गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग का खतरा बढ़ा, वन्यजीवों पर संकट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्मी की दस्तक के साथ ही जंगलों और पहाड़ों में दावानल की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बीती रात शहर से सटे गजमार पहाड़ी स्थित पहाड़ मंदिर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

रायगढ़ जिला प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र माना जाता है, जहां गर्मियों में जंगलों और पहाड़ों में आग लगने की घटनाएं आम हो जाती हैं। इन आगजनी घटनाओं से न केवल पेड़-पौधे जलकर राख हो जाते हैं, बल्कि वनोपज का भी भारी नुकसान होता है। इसका प्रतिकूल प्रभाव जंगलों में बसे वन्यजीवों पर भी पड़ता है।

बीती रात गजमार पहाड़ी पर लगी आग से आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई। पहाड़ के नीचे बसे परिवार आग की लपटें देखकर भयभीत हो गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

आग पर काबू पाने के प्रयास
रायगढ़ वन मंडल के प्रभारी रेंजर हेमलाल जायसवाल ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद ली गई। रात 2 बजे के करीब आग पूरी तरह बुझा ली गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पहाड़ मंदिर के पीछे स्थित शराब दुकान के आसपास किसी शराबी की लापरवाही मानी जा रही है।

जंगलों में बढ़ती आगजनी घटनाओं से वन्यजीवों और पर्यावरण पर संकट गहरा रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों और पहाड़ों में आग लगने से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Share This Article