कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में खास तौर पर कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। उसके पदाधिकारी का लगातार टूट कर भाजपा में जाना जारी है। वहीं अब रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। नायक ने कहा कि कांग्रेस में उनकी उपेक्षा हो रही थी इस कारण से कांग्रेस पार्टी छोड़ा है।

कैलाश नायक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, उन्होंने लिखा कि- मैं कैलाश डॉ शक्राजीत नायक जिला पंचायत सदस्य के रूप में सरिया क्षेत्र (विधानसभा रायगढ़) का विगत 4 वर्षों से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे राजनीतिक जीवन मैं साथ देने और संवारने के लिए कांग्रेस पार्टी, नेतृत्व और बड़े भाई श्री प्रकाश नायक जी सहित मेरे सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।

Share This Article