खून से लथपथ मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, मामला संदिग्ध,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

खून से लथपथ मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी, मामला संदिग्ध,

विवेक देशमुख_ मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक की रक्तरंजित लाश रेस्टहाउस के पीछे से नगर पंचायत होते हुए डिडनेश्वरी मंदिर बाईपास रोड पर पड़ी हुई है।मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और जिसके पास एक सायकल और एक बैग भी है जिसमें कपड़े और अन्य सामान है। मामले में बारीकी से जांच करने पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है, जो मौके पर है।जिस जगह में लाश मिली है वहा पास ही पड़े ईट एवं लकड़ी में खून लगा हुआ है। जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है लग रहा है किसी ने पीछे से भारी लकड़ी से वार कर घटना को अंजाम दिया होगा। लिहाजा अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस जांच में ही यह खुलासा हो पायेगा यह दुर्घटना है या हत्या। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा

Share This Article