बिलासपुर में रविवार को नहीं होगा लॉकडाउन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में रविवार को नहीं होगा लॉकडाउन

निलेश मसीह – बिलासपुर में भी जिला प्रशासन के द्वारा जिले को अनलॉक कर दिया गया है। अब नए नियमों के तहत व्यापारी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लोग गाइडलाइन के मुताबिक शाम को 6:00 बजे तक अपना व्यवसाय कर सकते हैं। बिलासपुर में लगातार डेढ़ महीने तक लॉकडाउन लगाया गया था कलेक्टर सारांश मित्तर ने छूट की मियाद बढ़ाते हुए विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों व संस्थानों के संचालन की अनुमति दी थी, जिससे आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आ सके। जारी आदेश के तहत व्यवसायिक संस्थान शाम 6:00 बजे तक अपना व्यवसाय संचालित कर सकते हैं। इन सबके बीच व्यापारियों व जनसामान्य में कल यानी 30 मई को पड़ने वाले पहले रविवार को पूरे दिन सख्त लाॅकलाउन रहेगा या नहीं.. इसको लेकर काफी संशय की स्थिति है। व्यापारी एक दूसरे से यही चर्चा करते दिख रहे हैं कि 30 मई, रविवार को वे अपने संस्थान व दुकानें खोल पाएंगे या नहीं। इस संदर्भ में रविवार को दुकानें बंद रखने का कोई नियम या निर्देश उल्लेखित नहीं पाया गया है। संचालित करने व शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन रखने के साथ-साथ रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए थे लेकिन बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर द्वारा जारी आदेश की कॉपी में कहीं भी रविवार को दुकानें बंद रखने के संदर्भ में कोई निर्देश शामिल नहीं है।

Share This Article