नक्सलियों का खूनी खेल, शिक्षक और ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या, गांव में दहशत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर में पंचायत चुनाव के दौरान माओवादियों की हिंसा फिर सामने आई है। अबूझमाड़ के तोडमा गांव में नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत और एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी।

बस्तर में एक बार फिर माओवादियों की कायराना हरकत

ग्रामीण की गला घोंटकर की हत्या,

    दोनों पीड़ित गांव के ही निवासी थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या

      बस्तर में नक्सलियों का खूनी खेल जारी

    घटना स्थल बारसूर थाना से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित है। बताया जा रहा है कि शिक्षा दूत बामन और ग्रामीण अनीश राम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी। इस वारदात की जिम्मेदारी नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन आमदेई एरिया कमेटी ने ली है।

    अधिकारियों की पुष्टि का इंतजार

    हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share This Article