अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 17 दलाल गिरफ्तार, विदेशी युवतियों को बुलाकर लोकेंटो ऐप से करते थे देह व्यापार का संचालन

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 17 दलालों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महिला दलाल भी शामिल हैं। आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों और विदेश से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहे थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोकेंटो ऐप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और रेट भेजते थे। इस रैकेट का मास्टरमाइंड जुगल कुमार राय को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया है। वह पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था।

कार हादसे से खुला सेक्स रैकेट का राज 5 फरवरी की रात वीआईपी रोड पर हुए एक सड़क हादसे से इस रैकेट का खुलासा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा था, जिसमें DRI के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य और उज्बेकिस्तानी युवती सवार थे। युवती 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस घटना की जांच के दौरान तेलीबांधा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

तकनीकी साक्ष्यों से हुई गिरोह की गिरफ्तारी आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तेलीबांधा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की पहचान की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • रवि ठाकरे (55), आर.डी.ए. कॉलोनी, बोरियाखुर्द, रायपुर
  • जागेन्द्र उके उर्फ मोहन (29), हनुमान नगर, गुढ़ियारी, रायपुर
  • बृजेश साहा (35), अंबिकापुर सरगांव, रायपुर
  • मोह. साजिद (28), सेमरिया, चतरा, रायपुर
  • दिनेश लिलवानी (30), देवपुरी, रायपुर
  • शेख इमरान (34), सलानी नगर, रायपुर
  • अमित सोनी (28), पुरानी बस्ती, रायपुर
  • रमेन्द्र पाठक (32), रायपुरा, रायपुर
  • शेख नूरूल हक (49), चौरसिया कॉलोनी, रायपुर
  • दुर्गेश पनागर (25), रविदास नगर, कवर्धा
  • जुगल कुमार राय (39), पश्चिम बंगाल
  • मयंक हरपाल (27), जगदलपुर, रायपुर
  • मोह. शबीर (39), संतोषी नगर, रायपुर
  • मनोरंजन बारिक (32), महासमंद, रायपुर
  • ऋषभ शर्मा (24), तेलीबांधा, रायपुर
  • 02 महिला दलाल

आगे की कार्रवाई जारी सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article