पुलिस कप्तान ने किया रतनपुर थाने का औचक निरीक्षण

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल के द्वारा रतनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्टाफ में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों तथा कोई संक्रमित अधिकारी कर्मचारियों का कुशलक्षेम पूछा गया। तत्पश्चात परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन बाबत दिशा निर्देश देते हुए आज दिन भर में थाने में दर्ज शिकायत अपराध में की गई कार्यवाही और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पेंडिंग मार्ग तथा अन्य मामलों की जांच और विवेचना कर रहे विवेचकों की समीक्षा भी की गई।

Share This Article