बिलासपुर निकाय चुनाव 2025: किसकी बनेगी सरकार? जानिए पल-पल का अपडेट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

मतगणना शुरू, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
बिलासपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मेयर और पार्षद पद के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। इस बार 55% मतदान हुआ था।

मुख्य उम्मीदवारों ने की पूजा-अर्चना
बीजेपी उम्मीदवार पूजा विधानी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक मतगणना से पहले मंदिर पहुंचे। दोनों ने जीत का भरोसा जताया है।

मतगणना का हाल पल-पल

  • 9:15 AM: बैलेट पेपर की गिनती जारी।
  • 9:00 AM: काउंटिंग आधिकारिक रूप से शुरू।
  • 8:50 AM: मतगणना केंद्र पर तैयारी पूरी।
  • 8:40 AM: अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे, सुरक्षा सख्त।

बीजेपी की पूजा विधानी का दावा
पूजा विधानी ने कम मतदान के बावजूद भारी बहुमत से जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेयर और पार्षदों के चुनाव में मजबूत स्थिति में है।

वोटिंग के दौरान हिंसा
मतदान के दौरान कई जगह झड़पें हुईं। बीजेपी और निर्दलीय समर्थकों में मारपीट हुई, जिससे मंडल अध्यक्ष घायल हुए। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी पर ईवीएम लूटने का भी आरोप लगा।

चुनाव में 280 से अधिक प्रत्याशी मैदान में
मेयर पद के 8 और पार्षद पद के 272 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-13 में बीजेपी का पार्षद निर्विरोध चुना गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि

  • पूजा विधानी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक विधानी की पत्नी। 1996 से पार्टी में सक्रिय, दो बार प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  • प्रमोद नायक: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और किरणमयी नायक के रिश्तेदार।

मतगणना जारी है, नतीजों के लिए बने रहें।

Share This Article