मुंगेली में लापरवाह युवक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर गोविंद फ्यूल्स के सामने हुए हादसे में 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मुंगेली पड़ाव चौक निवासी व्यापारी जेठिया सोलंकी उम्र 65 वर्ष अपने डिस्कवर मोटरसाइकिल के साथ गोविंद पेट्रोल पंप के सामने खड़े थे। इसी दौरान जोगीपुर निवासी सूरज सिंह ठाकुर अपने बुलेट में तेज रफ्तार से आया और सड़क किनारे खड़े जेठिया सोलंकी को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर से जेठिया सोलंकी छिटक कर दूर जा गिरे । बाइक की भिड़ंत में सूरज सिंह भी सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में जेठिया सोलंकी की कमर की हड्डी टूट गई तो वहीं उनके सर में भी गंभीर चोट आई। दुर्घटना को अंजाम देने वाले सूरज सिंह ठाकुर को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटे आई है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक दोनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे ।

Share This Article