राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 2 आरोपी और लूट का सामान बरामद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर चांपा पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी

जांजगीर चांपा:
जांजगीर चांपा जिले में राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लूट का सामान भी बरामद किया।

अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस को जानकारी मिली थी कि 24 जनवरी 2025 की रात नेशनल हाईवे 49 पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवती से उसकी एक्टिवा और आईफोन 15 लूट लिए थे। इसके साथ ही ग्राम किरारी के नारद कश्यप से उसकी बाइक और मोबाइल लूटे गए थे।

साइबर टीम और अकलतरा पुलिस ने आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके बाद पुलिस ने अमन कुमार साहू (कोनी, बिलासपुर) और सूरज कुमार घृतलहरे (अमोरा, जांजगीर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया और उनके कब्जे से कुल 2 लाख 40 हजार रुपये कीमत का लूटा हुआ सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और लूट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article