बिलासपुर:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से महिला समेत कुछ मजदूर मलबे में दब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब भवन की पहली मंजिल की छत पर ढलाई का काम चल रहा था। अचानक छत नीचे गिर गई और मलबे में चार मजदूर दब गए।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी के अनुसार, सेक्टर ए में एक फैक्टरी के भवन का निर्माण चल रहा था। सोमवार शाम ढलाई के दौरान छत ढह गई, जिसमें मजदूर राजकुमारी, मोनू ध्रुव, अशोक साहू, और दुर्गेश साहू दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला। सभी को तोरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sign in to your account
