हावड़ा में बड़ा रेल हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर, तीन बोगियां पटरी से उतरीं

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हावड़ा के संतरागाछी और शालीमार स्टेशन के बीच एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें दो ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं। जानकारी के अनुसार, संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस (खाली) संतरागाछी से शालीमार जा रही थी। इस दौरान साइड लाइन पर एक इंजन दो बोगियों को खींच रहा था, तभी दोनों ट्रेनें आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुल तीन बोगियां पटरी से उतर गईं।

रेल परिचालन प्रभावित, राहत कार्य जारी

हादसे के कारण सालिमर-संतरागाछी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। रेलवे प्रशासन ने तिरुपति एक्सप्रेस की दो बोगियों और दूसरी ट्रेन के एक डिब्बे के पटरी से उतरने की पुष्टि की है। रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और प्रभावित बोगियों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है और ट्रेनों के परिचालन को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

जलगांव में भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 22 जनवरी 2025 को हुए रेल हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हुए थे। बताया गया कि पुष्पक एक्सप्रेस के ब्रेक लगाने पर पहियों से चिनगारी निकलने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए यात्री ट्रेन की चेन खींचकर पटरियों पर कूदने लगे, लेकिन सामने से तेज रफ्तार में आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ड ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित की है।

रेलवे ने जलगांव हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों को 1.5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Share This Article