नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन: सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में मारे गए 48 नक्सली, 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत अन्य सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त ऑपरेशन में लगातार सफलता मिल रही है। नक्सलियों के पास अब दो ही विकल्प बचें हैं—या तो वे आत्मसमर्पण करें, या फिर मुठभेड़ में अपनी जान गंवाएं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी जारी है।

जब नक्सली यहां से सेफ कॉरिडोर तैयार कर सीमा के पास पहुंचते हैं, तो सीमावर्ती राज्यों की फोर्स उन्हें घेरकर ढेर कर देती है। उदाहरण स्वरूप, 21 जनवरी को गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ। इसी प्रकार, इस वर्ष के पहले 22 दिनों में ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना और महाराष्ट्र सीमा पर कुल 48 नक्सली मारे गए हैं।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के उन ठिकानों का पता लगा लिया है, जो अब तक पहेली बने हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्टूबर 2024 में छत्तीसगढ़ समेत आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नक्सलवाद को समाप्त करने की रणनीति बनाई थी, जिसमें 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीआरपीएफ और इसकी विशेष इकाई कोबरा, डीआरजी और राज्यों की पुलिस सहित 15 टास्क फोर्स इस अभियान में जुटी हुई हैं। सरकार का उद्देश्य यह है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद रहे, ताकि नक्सली दूसरे राज्यों में भागने में सफल न हो सकें।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2019 तक 290 कैंप थे, जबकि 2024 में 58 नए कैंप खोले गए थे। इस वर्ष 88 नए कैंप खोले जाने की योजना है।

विगत मुठभेड़ों में मारे गए नक्सली:

  • 3 जनवरी: ओडिशा से सटे गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल में 3 नक्सली ढेर।
  • 4 जनवरी: दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ में 5 नक्सली मारे गए।
  • 9 जनवरी: तेलंगाना से सटे सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर 3 नक्सली मारे गए।
  • 12 जनवरी: बीजापुर के मद्देड़ में हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया गया।
  • 16 जनवरी: बीजापुर-तेलंगाना सीमा के पुजारी कांकेर के पास 18 नक्सली ढेर।
  • 21 जनवरी: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले में 16 नक्सली मारे गए।

ज्वाइंट टास्क फोर्स से मिल रही सफलता

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है, और राज्य की सीमा में ज्वाइंट टास्क फोर्स के माध्यम से सफलता मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह अभियान और तेज किया गया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के साथ नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

 

Share This Article