अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर, गहमागहमी के बीच तोड़ा गया कब्जा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। निगम के आदेश पर अवैध कब्जे वाली जमीन पर जिला प्रशासन टीम ने कार्यवाही की है गुरुवार निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अशोक नगर पत्रकार कॉलोनी के पास अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार अशोक नगर पत्रकार कालोनी के पास भू माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. जिसे जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बुलडोजर चलाकर तोड़ा.करीब 2 बजे के आसपास अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी. भू माफियाओं और अवैध कब्जा धारियों की तरफ से विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए निगम ने पहले ही तैयारियां पूर्ण कर ली थी

ज्ञात हो कि बिरकोना निवासी लाला शुक्ला पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार खसरा क्रमांक1340/9 पर अवैध प्लाटिंग की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद आज निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई

शहर में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेज नहीं होती कार्रवाई

शहर में अवैध प्लाटिंग का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी शहर के रसूखदार बिल्डरों द्वारा बिलासपुर में जगह-जगह अवैध प्लाटिंग की गई है लेकिन निगम के अफसर व प्रशासन की टीम इन पर कार्यवाही करने से बचती है बताया जाता है कि निगम केवल उन्हीं बिल्डरों पर कार्यवाही करती है जिनकी कोई राजनीतिक पहुंच नहीं है। इधर राजनीतिक रसूख रखने वाले बिल्डरों पर कार्यवाही करने से पहले प्रशासन के हाथ पैर फूल जाते हैं

Share This Article