नक्सलियों ने की सरपंच पति की नृशंस हत्या,गला रेत घटना को दिया अंजाम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

राजनांदगांव जिले के मोहला मानपुर के परदोनी में नक्सलियों ने सरपंच पति व पूर्व सरपंच की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही करीब फेंक दिया. इसके साथ ही धान से लदे ट्रैक्टर को भी जलाने की कोशिश की है.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मैनु राम सलाम है, जो कि ढब्बा ग्राम पंचायत का सरपंच भी रह चुका है. नक्सलियों ने पूर्व सरपंच पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए निर्मम हत्या कर दी. गांव के करीब शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं. यह पर्चा आर के बी डिवीजन के हवाले से जारी किया गया है.

इसके साथ ही मृतक के ट्रैक्टर के इंजन में आग लगाकर उसे भी जलाने की कोशिश की गई है. ट्रैक्टर में धान लदा हुआ था. इसके अलावा पर्चों में भाजपा नेता राजू टांडिया का भी उल्लेख किया गया है. राजू को आरएसएस नेता करार देते हुए जनता से माफी मांगने का फरमान जारी किया गया है.

Share This Article