परिजनो ने लगाया आरोप, बजरंगियों के डर से युवक ने कर ली खुदकुशी
रायपुर के बाद भिलाई में तीन घरों में गौ मांस पकड़ाया है। जब बजरंग दल के लोग इसका विरोध करने पहुंचे तो एक लड़के ने खुद को घर में बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के ने बजरंग दल के डर से खुदकुशी की है। सुपेला पुलिस मामले की
ये मामला सुपेला थाना अंतर्गत फरीदनगर में हड्डी गोदाम के पास का है। यहां तीन घरों में गौमांस मिला है। रविवार दोपहर जैसे ही बजरंग दल के लोगों को इसकी जानकारी हुई वो लोग बड़ी संख्या में वहां विरोध करने पहुंच गए। बजरंगियों का आरोप है कि यहां शिव मंदिर के बगल में गौमांस काटा जाता है।
विरोध करने पहुंचे बजरंगी व स्थानीय लोग
बजरंगियों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इसकी जानकारी हुई वो लोग खुद ग्राहक बनकर शिव मंदिर के पास फरीद नगर पहुंचे। यहां उन्होंने गौमांस खरीदा। इसके बाद जब पूरी सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसका विरोध किया। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वह युवक जिसने गौमांस रखने के बाद डर से लगाई फांसी
युवक ने कमरे में लगाई फांसी
फरीद नगर निवासी महिला संतोषी सोनी ने बताया कि उनके जेठ का बेटा लोकेश सोनी (22 साल) गौ मांस लेकर आया था। वो गौ मांस खाता है तो लेकर आया था। वहां अचानक से बजरंग दल के लोग विरोध करने आ गए। उनका विरोध देखकर लोकेश काफी डर गया और वो घर के अंदर घुस गया। उसने डर के मारे घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बजरंगियों ने कहा काफी लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
इधर विरोध करने पहुंचे बजरंगियों का कहना है कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यहां पर गौमांस बिक रहा है। उन्होंने इसका पता लगाया और जब इसकी सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने बकायदा इसकी शिकायत सुपेला थाने में भी की है।
Editor In Chief