जांजगीर-चांपा : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोलेरो ने बाइक सवारों को सामने से मारी टक्कर; घूमने निकले थे दोनों

जांजगीर – चांपा जिले के ग्राम पूछेली मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 चचेरे भाइयों ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारकर बोलेरो का ड्राइवक मौके से फरार हो गया। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शनिवार की देर शाम बसंत पटेल (18) और राजेश पटेल (19) घूमने के लिए बाइक से बम्हनीडीह आए हुए थे। कुछ घंटों तक घूमने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच पुछेली गांव के मुख्य मार्ग पर चंपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दोनों को सामने से ठोकर मार दी।

दूसरे युवक को बिलासपुर रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

दोनों बाइक से उछलकर एक दूसरे से दूर सड़क पर जा गिरे। मौका देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।राजेश पटेल के सिर से अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों भाई घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन लौटते समय हादसा हो गया।

वही बसंत पटेल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार को जिला अस्पताल जांजगीर में राजेश पटेल का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वही दूसरे युवक का सिम्स अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Share This Article