छत्तीसगढ़ भाजपा ने घोषित किए नए जिला अध्यक्ष, -बीजापुर: घासीराम नाग “रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और ग्रामीण में श्याम नारंग

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत विभिन्न जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष पद रमेश ठाकुर को सौंपा गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण में श्याम नारंग को जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा की पुष्टि भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की।

रायपुर के अलावा बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर सहित कई अन्य जिलों के नए अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

किस जिले में किसे बनाया गया अध्यक्ष

रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी श्याम नारंग को सौंपी गई है।
कांकेर जिले की जिम्मेदारी महेश जैन को दी गई है।
रायपुर शहर जिला के अध्यक्ष रमेश ठाकुर बने हैं।
भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुर्ग में सुरेंद्र कौशिक को अध्यक्ष बनाया गया है।
बीजापुर में घासीराम नाग को नियुक्ति किया गया है।
गौरेला पेंड्रा लालजी यादव का चयन किया है।
बालोद जिले में चमन देशमुख को अध्यक्ष बनाया गया है।
सूरजपुर जिले का भाजपा अध्यक्ष मुरलीधर सोनी को बनाया गया है।
मुंगेली जिले का भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी को बनाया गया है।
रायगढ़ जिले के भाजपा अध्यक्ष अरूंणधर दिवान बने हैं।
बलरामपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल
जशपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह को बनाया गया है।
चौकी मोहला मानपुर में नम्रता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोरबा जिले के भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा को बनाया गया है।

Share This Article