Gariyaband: कुल्हाड़ीघाट रेंज में नक्सली मुठभेड़ में एक जवान घायल,,, बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gariyaband: कुल्हाड़ीघाट रेंज में नक्सली मुठभेड़ में एक जवान घायल,,, बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर

गरियाबंद। कुल्हाड़ीघाट रेंज में नक्सली मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हैलीकॉप्टर से रायपुर शिफ्ट किया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घायल जवान को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया जा रहा हैं। वहीं अभी मिली जानकारी के मुताबिक एसपी जेआर ठाकुर मैनपुर पहुंच चुके है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ कुल्हाड़ीघाट रेंज की देवडोंगर पहाड़ी पर हुई है। जिसमे एक एसटीएफ का जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम युवराज सागर बताया जा रहा है। उन्हें गोली लगी है।

पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात में पहाड़ी पर नक्सलियो के इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। और आज सुबह पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। हालाकिं नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नही आई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। नक्सलियों के ओडिसा सीमा में प्रवेश करने की संभावना है इसलिए ओडिसा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Share This Article