कोरबा में दंतैल हाथी की करंट लगाकर हत्या

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाले में डूबा मिला शव, शिकारियों के मारने की आशंका, वन अमला कर रहा जांच

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया। हाथी का शव नाले में डूबा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने हाथी की हत्या की है। वन विभाग मौके पर पहुंचा है। मामला कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र.मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ग्रामीण जंगल की ओर निकले थे।

इस दौरान उन्होंने मरे हुए हाथी को देखा। इस दौरान गांव में सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया।हाथी को किसी ने करंट लगाकर मारा होगाग्रामीणों ने बताया कि हाथी को किसी ने करंट लगाकर मारा होगा, जितने पानी में हाथी डूबा है, उसमें उसकी जान नहीं जा सकती है। कीचड़ में भी फंसने की आशंका नहीं है। ऐसे में उसकी हत्या की गई है।

वन विभाग के अधिकारी आए हैं, जांच करेंगे।हाथी की मौत कब, कैसे हुई जानकारी जुटाई जा रहीएसडीओ दक्षिण सूर्यकांत सोनी ने बताया कि वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची हुई है। हाथी की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

साथ ही हाथी कहां से आया है, इसकी भी जानकारी नहीं है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी वजहउन्होंने बताया कि आशंका है कि जंगली जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करंट से हाथी की मौत हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मौत को लेकर जांच की जा रही है।

Share This Article